हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लद्दाख में चीनी सेना द्वारा धोखे से हमला कर शहीद किए गए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज रमाबाई अंबेडकर महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भगत सिंह चौक पर इकट्ठे हो मोमबत्ती जलाई, चीन के खिलाफ नारेबाजी की तथा चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग के पोस्टर भी जलाए। बाद में संगठन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर चीनी सामान के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का भी आग्रह किया गया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश बॉस ने कहा कि जिस तरह चीन ने हमारे सैनिकों पर बेहद कायराना तरीके से हमला किया है।उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।अब हमे भी चीन को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।
संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद आजाद ने कहा कि इस समय पूरा देश एकजुट है और चीन की इस घिनौनी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तेयार है। हम अपने संगठन की ओर से सरकार से निवेदन करेंगे की वो ऐसा कानून बनाए जिससे चीन से आयात होने वाले सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा सके। इस अवसर पर अरुण कश्यप,अजीत आजाद, शिवम् शर्मा, विनय कुमार, जितेंद्र सिंघानिया, आनंद, उल्फत, आमिर, हरेंद्र, पंकज, अमन, अंकित, मोहित कर्णवल, बलराम, बिजेंद्र, सरिक अली, प्रियांस कुमार, राकेश तोमर आदि दर्जनों संगठन कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours