हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की श्री गंगा सभा के पदाधिकारी गणों के साथ आगामी गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के स्नान को लेकर बैठक की गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्ट्रेट, सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ व अन्य पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के दृष्टिगत हर की पौड़ी क्षेत्र में पूर्व की भांति ही सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान एवं स्नान आदि प्रतिबंधित रहेंगे। गंगा दशहरा पर्व का पूजन श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 के प्रतिबंधों के अधीन संपन्न किया जाएगा। आपको बता देगी कोरोना वायरस ने देश में ही नहीं प्रदेश में भी अपने कहर से हाहाकार मचा रखा है। लगातार कोरोना वायरस के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते धार्मिक कार्यक्रमो पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। तथा गंगा दशहरा पर्व व निर्जला एकादशी के स्नान को देखते हुए प्रशासन ने बैठक का आयोजन किया है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि गंगा दशहरा पर्व का पूजन श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 के प्रतिबंधों के अधीन संपन्न किया जाएगा। जिससे संक्रमित कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours