हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बी०एच०ई०एल० हरिद्वार की श्रमिक यूनियन ऑल इंडिया भेल एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री गगन कुमार वर्मा ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ट्वीट करके डी०पी०एस० रानीपुर हरिद्वार द्वारा ट्यूशन फीस के अतिरिक्त शुल्क को ट्यूशन फीस में समाहित करने तथा वार्षिक शुल्क 7500 रुपये जुलाई माह की फीस में लेने पर शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर इसे अपने संज्ञान में लेने तथा इस पर तुरन्त रोक लगाने की गुजारिश की थी, ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी स्कूलों से ट्यूशन फीस के अतिरिक्त किसी तरह का शुल्क नहीं लेने का आदेश दिया है, पर डी०पी०एस० स्कूल उसका अनुपालन नहीं कर रहा था, उसने टयूशन फीस के अतिरिक्त हॉर्स राइडिंग, कंप्यूटर फीस आदि को रातों रात ट्यूशन फीस में समाहित कर पोर्टल पर सूचना ज़ारी कर दी थी, और फाईनल चार्ज 7500 रुपये का भी जुलाई माह में भुगतान के लिए स्थानांतरित कर दिया था, इस प्रकार उसने किसी भी अतिरिक्त शुल्क की राहत नहीं दी थी, जिसके चलते सभी अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त था। लेकिन शिक्षा मंत्री के कड़े आदेशों के बाद डी, पी,एस, स्कूल ने भी फीस में तीसरी बार संशोधन किया है तथा टयूशन फीस में किसी प्रकार की बढ़ोतरी ना कर अभिभावको को बड़ी राहत दी है, लेकिन बताते चले डीपीएस के पोर्टल पर अभी केवल तीन माह की फीस ही प्रदर्शित हो रही है, जबकि पूर्व में पूरे वर्ष की फीस प्रदर्शित हो रही थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours