हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बेगम के पूल से मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए 25 किलो गोवंश के साथ एक व्यक्ति सहित एक महिला को धर दबोचा जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पति पत्नी है और लक्सर कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर चौकी के कुन्हारी गांव के निवासी हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया हाशिम पुत्र यासीन शहजादी पत्री आसिम के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और उन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में गलत काम करता हुआ यदि कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours