हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में ज्वालापुर के पीठ बाजार में दरोगा प्रकाश राणा और सफाई कर्मचारी रिंकू के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी देते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे हुआ। जब केआरएल कर्मचारी अश्विनी कुमार उर्फ रॉकी सुबह पीठ बाजार में कूड़ा उठा रहा था। कूड़ा वाहन के बगल से गुजर रहे दरोगा प्रकाश राणा पर गलती से कूड़ा गिर गया। कर्मचारियों का आरोप है कि दरोगा ने कर्मचारी से माफी मांगने के बावजूद भी मारपीट की। केआरएल के सुपरवाइजर ने कहा कि दरोगा के माफी मांगने तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर सीओ सिटी अजय प्रताप सिंह और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह पहुंच गए, सफाई कर्मचारी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सफाई कर्मचारी दरोगा से माफी मांगने पर अड़े हुए थे केआरएल के हवलदार बंटी चंचल ने कहा कि अधिकारियों के समझाने के बाद हमने लिखित में अपनी शिकायत ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को दे दी है वहीं ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह के अनुसार दोनों पक्षों को समझा बुझा दिया गया है भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनके आर्थत केआरएल कर्मचारियों द्वारा उन्हें फोन किया जाएगा। फिलहाल अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours