हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। मित्र पुलिस लॉक डाउन के दौरानन सिर्फ़ अपने मूल कार्यो को विशाल के तौर पर कर रही है साथ ही हरिद्वार पुलिस, मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुवे गरीब लोगों का सहारा भी बन रही है। हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज अरविन्द रतूड़ी औऱ उनकी टीम के सदस्यो ने लॉकडाउन में हरिद्वारवासियो से "नेकी की चारपाई" से खूब वाह वाह लूटी। लगता है इस टीम को अच्छे से पता है कि समाज मे यदि पुलिस की छवि को आम जनता में बेहतर बनानी हैं तो उसके लिये किस समय क्या निर्णय लेना उत्तम रहेगा। कुछ दिन पहले हरिद्वार शहर की जोगिया मंडी निवासी आंचल पत्नी पारस की गर्भावस्था समय में अचानक तबीयत खराब होने पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला को सकुशल महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके उपरांत महिला द्वारा एक सुंदर कन्या को जन्म दिया गया।मित्र पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि उस महिला आंचल के परिवार में राशन व बच्ची की रोजमर्रा के सामान संबंधित समस्याएं है, तो चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी अपनी टीम के साथ उसके घर जिसकी सूचना प्राप्त होते ही बच्ची के लिए कपड़े, बेबी पाउडर, साबुन, तेल, डायपर, बेबी क्रीम, लोशन के अतिरिक्त नेकी की चारपाई से राशन सब्जियां लेकर पहुँच गए, कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला के घर जाकर बच्ची की परवरिश हेतु नगद इक्कीस सौ रुपये की नगद सहायता भी की गई। इसके साथ ही परिवार को आश्वासन भी दिया गया कि बच्ची का लॉकडाउन समाप्त होने तक समस्त खर्च हरिद्वार पुलिस द्वारा उठाया जायेगा। बिना सूचना के अचानक से परिजनों को राशन वह बच्ची की जरूरत की सामग्री प्राप्त होने पर आँचल के परिवार को अत्यंत प्रसन्नता हुई। पुलिस को सहृदय धन्यवाद देते हुए यह आग्रह भी किया गया की बच्ची का नाम पुलिस द्वारा ही रखा जाए। पुलिस टीम में चौकी इंचार्च अरविंद रतूड़ी के अतिरिक्त कॉन्स्टेबल मुकेश डिमरी, महिला कांस्टेबल रजनी शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours