हरिद्वार की गूंज (24*7)
देर रात ससुराल में विवाहिता से मारपीट कर रहे थे ससुराली
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। ससुराल में बहन के साथ मारपीट की सूचना सुनकर बहन को बचाने के लिए गए एक भाई पर उसके जीजा ने फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर हालत में घायल हो गया। गांव के लोगों ने उसे हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि आरोपियों को रानीपोखरी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, पुलिस के मुताबिक विजय शर्मा निवासी घमंडपुर रानीपोखरी ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन विवाह के बाद से रामनगर डांडा थानों में रहती है। गुरूवार की देर रात उसकी बहन ने सूचना दी की उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं और वह मर भी सकते है। आनन फानन में वह अपने भाई अजय के साथ अपनी बहन अर्चना के यहां पहुंच गया। जहां उसकी बहन का पति मुकेश मोहन बहुगुणा, देवर अखिलेश मोहन बहुगुणा और सास विमला देवी उसके साथ मारपीट कर रहे थे। बीच बाचव करने के दौरान अखिलेश ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से उसके भाई अजय शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयां आनन फानन में उसने अपने भाई को घायल अवस्था में हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट कर चुके हैं। थाना प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की संबंधित धाराओं में अरेस्टिंग कर ली गई है। जबकि घायल अजय शर्मा का उपचार चल रहा है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुकेश मोहन बहुगुणा व अखिलेश मोहन बहुगुणा दोनों पुत्र वीरेंद्र बहुगुणा निवासी रामनगर डांडा रानीपोखरी के रूप में हुई है। आरोपियों से लाईसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours