हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। कल शाम को थाना राजपुर पर एक पक्ष के नूर अली पुत्र मोहर्रम अली व द्वितीय पक्ष के सुरेश थापा नि० गण वीर गब्बर सिंह बस्ती कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा अलग-अलग लिखित शिकायत दी कि यह दोनों पड़ोसी है, पास में ही एक सरकारी नल है जहाँ से बस्ती के सभी लोग पानी ले जाते हैं, नल से पानी को भरने को लेकर कि पहले हम पानी भरेंगे दोनों में कहा सुनी हुई और उसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षो के अन्य परिवार जनों द्वारा आपस मे लाठी डंडो से मारपीट की गई, जिसमे दोनों पक्षों के लोगो को चोट लगी है, प्राथना पत्र के साथ मेडिकल भी सलग्न किये गए थे, उक्त दोनों पक्षो की तहरीरों के आधार पर अलग अलग उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई, जांच में पाया कि इन दोनों पक्षो में पानी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, तथा यह दोनों ही झगड़ालू किस्म के लोग हैं, इनके इस कृत्य को रोकने के लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है, अन्यथा यह भविष्य में भी शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते है, दोनों पक्षो से कुल 3-3 व्यक्तियों को मोके से गिरफ्तार किया गया है, जिनको आज मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours