हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। एम्स अस्पताल के गेट नंबर एक पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस बूथ पर टक्कर मार दी, हादसे में कार सवार एम्स के तीन डॉक्टर घायल हो गए। जिन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार रात 2 बजे ऋषिकेश की ओर आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर एम्स अस्पताल के गेट 1 पर पुलिस बूथ से टक्कर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई, तीनों डॉक्टरों की पहचान अनमोल पुत्र चंद्रजोत निवासी गायत्री अपार्टमेंट आमबाग, पुलकीत अरोड़ा पुत्र मुकेश अरोड़ा निवासी वैभवी अपार्टमेंट, आईडीपीएल, गौरव कुमार पुत्र भूषण निवासी गायत्री अपार्टमेंट, आईडीपीएल के रूप की गई है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस रितेश शाह ने बताया की तीनों की हालत खतरे से बहार है। पुलिस बूथ भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours