हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पिछले 3 दिनों से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन किसी ने नहीं भी महिला की सुध नहीं ली। आज महिला चारों तरफ से निराश होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा से मिली। अविनाश वर्मा ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
               देखें वीडियो: पीड़ित महिला
वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची महिला से बात की तो उसने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी व मारपीट की है। जिसकी तहरीर लेकर पिछले 3 दिनों से भटक रही है। अगर पुलिस चौकी जाती है तो वह कोतवाली जाने को बोल देते हैं और अगर कोतवाली में जाती है तो वह चौकी जाने की बात कहकर टाल देते हैं। 
           देखें वीडियो: लक्सर क्षेत्राधिकारी 
ऐसे में महिला परेशान होकर आज क्षेत्राधिकारी से मिलने पहुंची है, वहीं इस संबंध में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा से भी बात की गई। उन्होंने बताया कि छेड़खानी का एक मामला एक महिला द्वारा सामने आया है। जिसमें एसएचओ लक्सर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours