हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश में फैल रही कोरोना वायरस की सुरक्षा दृष्टि से राज्य में लॉक डाउन लगाया गया।जिससे कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके। वही सरकार द्वारा लॉकडाउन के चलते देश के लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। जिसमे गरीब मजदूरों व मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के खाने की दिक्कत हो रही है। वही राज्य सरकार व संस्थाए इस महामारी में भूखो, गरीब, मजदूरों को खाद्य सामग्री व भोजन करा रही है। इस सहयोग क्रम में राही न्यूज़ रुड़की के ब्यूरो चीफ सोनू कश्यप व टीम द्वारा क्षेत्र के गांंवो में गरीब मजदूरों व मानसिक रूप से कमजोर, लोगों को अपने स्तर से खाद्य सामग्री वितरित कर रहे है। जिसमें 95 लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। रुड़की राही न्यूज़ के ब्यूरो सोनू कश्यप ने बताया है कि लॉक डाउन के चलते कुछ लोग रोज कामकार खाने वाले परिवारों पर इस संकट की घड़ी में सरकार व संस्थाए काम कर रही है। हमने भी अपने आसपास गरीब, मजदूरो व मानसिक रूप से कमजोर लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। उन्होने बताया है कि हमारी टीम रुड़की व बहादराबाद के क्षेत्र के नदियो के बीच में बसे एक गांव हाजरा टोंगिया में पहुचे, जहां आज भी बिजली, स्कूलो की कोई व्यवस्था नही है। गांव में 95 परिवार बसे है। जो सभी गरीब मजदूर है।हमारी टीम ने उन 95 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की है। जिससे हमारे आसपास कोई भूखा न रहे। उन्होने बिना कैमरे के प्रयोग किए गरीबों की मदद की जिसकी लोगों ने खूब सहारना भी की। वही थानाध्यक्ष बुग्गावाला दीप कुमार ने टीम की मदद की। अनुज रघुवंशी, फैसल माज, बूरहान राजपूत, नीतू राम ने टीम का सहयोग किया। निवादा ग्राम प्रधान विकास सैनी , पप्पू सैनी, मसाई से फूल सिंह, ढीलमजर से दल सिंह, हरिपुर टोंगिया से अमर जीत, आदि लोगों ने भी सहयोग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours