हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आज नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के चलते भारत मे लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, और जरूरतमंदों, गरीबों व असहाय लोगो को इसकी मार झेलनी पढ़ रही है, इसी को देखते हुए बात करें, सरकार की ये संस्थाओं की ये व्यक्तिगत लोगो की हर कोई एक दूसरे की मदद में आगे आ रहे है, चाहें वो भोजन वितरण की बता हो या खाद्य सामग्री से लेकर प्रधानमंत्री राहत कोष में धन वितरण की बात हो हर कोई मदद के लिए आगे आ रहें है, आज ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है, अमीषा पोखरिया अध्यक्ष मृणाली ग्रुप ने लोगो की मदद के लिए 500 रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है, आप ये सोच रहें होंगे कि 500 रुपये की धन राशि इतनी बड़ी नहीं है, लेकिन ये उन लोगो के लिए बड़ी है, जो लोग दिहाड़ी, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है, ये एक ऐसी धन राशि है, जो गरीब लोगो केे लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों के लिए दी गयी और गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सकें, इसी को देखते हुए नोवल कोरोनावायरस COVID-19 से जरूरतमंदों, गरीबों व असहाय लोग के लिए प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना के खाते में 500 रुपये तीन माह तक देने के लिए कहां है, और ये पैसे उन लोगो के लिए आए है, जो लोग अपनी रोज की दिहाड़ी, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, जब इस बारे में अमीषा पोखरिया अध्यक्ष मृणाली ग्रुप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने अपनी सुविधा के अनुसार घर के पास ही एक बैंक शाखा में अकाउंट खोलना था, जो धन जन योजना के अंतर्गत आता है, आज मेरे अकाउंट में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 500 रुपये डाले गए जिनकी में हकदार नहीं हूं, उसके असली हकदार वह लोग है, जो गरीब रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, और अपने इन 500 रुपये को वापस प्रधानमंत्री राहत कोष में लौटती हूं ताकि ये पैसे उन सभी लोगो तक पहुंच जाएं जो इन पैसों के असली हकदार है, और उन्होंने कहा कि यह पैसे उन लोगों के लिए हैं,जो दिन भर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours