हरिद्वार की गूंज (22*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव में दादी के साथ कहा सुनी में भतीजे ने चाचा को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया और आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को डॉक्टर के यहां दिखाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि जो भतीजा चाचा के खून का प्यासा बन गया। दरिंदे ने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जहां चाचा और भतीजे की रिश्ते की मिसाल दी जाती है।
                          देखें वीडियो
वहीं इस कलयुगी भतीजे ने चाचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस दरिंदे भतीजे का एक बार भी कलेजा नहीं पसीजा। मृतक के दो बेटे भी हैं आखिरी मासूम बेटों की कैसे हो पाएगी परवरिश कौन करेगा इनकी देखभाल अपने आप में यह एक सवाल है। आखिर कैसे हो पाएगा इनका पालन-पोषण। पूरी घटना की जानकारी लक्सर पुलिस को दी गई लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। वही सीओ अविनाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के चाचा भतीजे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसमें भतीजे ने 40 वर्षीय चाचा को चाकू से गोद दिया था। घायल को डॉक्टर के यहां लेकर गए हैं सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उसकी मौत हो गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours