हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव के युवक की उस समय गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जब वह गंगा पार से अपने खेत से खेती कर अपने गांव भोगपुर वापस लौट रहा था। तभी वह गंगा नदी में डूब गया था। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस 4 दिन से लगातार डूबे हुए युवक की तलाश कर रही थी। लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था। आज अचानक डूबे हुए युवक का शव तैरता दिखाई दिया। मौके पर ग्रामीणों के साथ साथ लक्सर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
देखें वीडियो: भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि 4 दिन पहले वह गंगा पार से खेती कर अपने घर वापस आ रहा था और रास्ते में गंगा नदी में डूब गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन शव नहीं मिला था। आज उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा का कहना है कि 4 दिन पहले युवक के डूबने की सूचना मिली थी तभी से ग्रामीण और जल पुलिस की मदद से शव की तलाश की जा रही थी और आज 4 दिन बाद युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours