हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सोमवार देर रात एक बाइक सवार युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब वह मोटरसाइकिल से कहीं अपने निजी काम से जा रहा था। अचानक उसके सामने सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं से उसकी बाइक टकरा गई और बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि एक बाइक सवार युवक अपने घर से लक्सर की ओर आ रहा था। उसकी बाइक गोवर्धनपुर रोड स्थित होली क्रॉस स्कूल के निकट सड़क पर पशु से टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार युवक सड़क पर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उस दौरान युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। उन्होंने बताया कि मृतक युवक आशीष पुत्र निर्भय सिंह लक्सर के अकोढा कला गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours