हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लॉकडाउन के चलते जगह जगह पर सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थाओ द्वारा गरीब व जरूरत मंद लोगो के लिए खाने बांटने का कार्य किया जा रहा है तो वही खंजरपुर वार्ड नं 4 में लगातार लॉकडाउन से 29 वें दिन भी खाना बना कर गरीब लोगों के घरों में भोजन वितरित किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ खान ने बताया कि उनकी टीम व पार्षद प्रतिनिधि अजय प्रधान की टीम जब से लॉकडाउन में लगातार खाना बनाकर वितरित कर रहे है। उन्होंने ये भी कहा जिस तरह देश में बीमारी को भी धार्मिक रूप दिया जा रहा, उसके विपरीत खंजरपुर में व उनकी टीम हिन्दू मुस्लिम एक साथ खाना बनवा कर एकता की मिसाल कायम कर रहे है। वही सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ खान ने लोगो से अपील करतेेे हुए कहा कि क्षेत्र की जनता लॉकडाउन का सख्ती से पालन करे। जिससे की आप व क्षेत्र की जनता सुरक्षित रहे। वही पार्षद पूनम देवी ने कहा कि लोग अपने में भाई चारा कायम रखे व इस बीमारी में एक साथ मिलकर लड़े, यह समय किसी के धर्म देखने का समय नही बल्कि जरूरत मंद लोगो की मदद करने का है। टीम मेें सदस्य पार्षद प्रतिनिधि अजय प्रधान, अमित कुमार, उर्फ मोनू, दिनेश कुमार, सुरेश रॉय, अजय कुमार, पिंटू, कपिल वर्मा, रोहन चौहान, सुलेमान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए  जरूरतमंदों की सेवा करने में दिन रात लगे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours