हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। लॉक डाउन के चलते क्या शहर क्या गांव चारो तरफ सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तबके के लोगों पर देखने को मिल रहा है। रोज दिहाड़ी मजदूरी कर के रोजी रोटी कमाने वालो के सामने खासा संकट गहराता जा रहा है। हालांकि हरिद्वार प्रशासन इस तरह के लोगो के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करवा रहा है तो वही कई संस्था भी मदद के लिए लोगो को खाना वितरित कर रही है, वहीं आज रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल ने भी लोगो की मदद के लिए खाद्य सामग्री वितरण की।
रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल ने कोतवाली रानीपुर में तैनात उपनिरीक्षक विकास रावत उनके सहयोगियों व टिबड़ी पार्षद पति रामेश्वर दयाल के सहयोग से टिबड़ी, केशव कुंज बाग व सेक्टर-1 बस्ती में आटा, चावल, दाल, तेल, टमाटर, मिर्च, सैनिटाइजर, कोरोना सम्बंधित पम्पलेट व पारिवारिक सदस्यों के हिसाब से मास्क वितरित किए गये। जब इस बारे में रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के स्वामी नित्यसुद्धानंद सेक्रेटरी व स्वामी दयाधिपनन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सब को एकजुट का परिचय देते हुए कोरोना वायरस को हराना है।
स्वामी ने बताया कि आज रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत टिबड़ी, केशव कुंज बाग व सेक्टर-1 में 200 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की है, जिससे लॉक डाउन में गरीब असहाय लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर विजय हासिल करने के लिए सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखना है। आपस में दूरी बनाए रखें। जिससे कोरोना वायरस की लीड तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की गाइड लाइनों का पालन करें। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों, गरीबों व असहाय लोगो की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।
वहीं दूसरी ओर टिबड़ी पार्षद पति रामेश्वर दयाल ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि आज रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल द्वारा टिबड़ी क्षेत्रांतर्गत जरूरतमन्दों, गरीबों, असहाय लोगो को खाद्य सामग्री वितरण की गई। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की इस संकट की घड़ी में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ओर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। इस अवसर पर राम कृष्ण मिशन आश्रम की तरफ से जगदीश महाराज, सोमनाथ महाराज, गोकुल व अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहें।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours