हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आप जानते हैं कि दुनिया में इस समय खलबली का माहौल है, जिसका कारण नोवल कोरोनावायरस COVID-19 है, जो कि चीन के वुहान शहर से होते हुए, इस समय दुनिया के लगभग 150 से अधिक देशों में पहुंच चुका है, जिससे भारत देश अछुता नहीं है, नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के प्रकोप से दुनिया भर के एक लाख से अधिक लोग पीड़ित चल रहे हैं, तथा हजारों लोग इस वायरस के कारण दुनिया से चल बसे हैं, इसी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए पूरी दुनिया में लाकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, जिसमें भारत में भी इसी व्यवस्था लागू किया गया है, जैसे कि सब जानते हैं, कि मुस्लिम समाज का त्यौहार शबे कदर यानी शबे बारात भी इसी लाकडाउन की अवधि के दौरान आज यानी 9 अप्रैल को है, इस दिन मुस्लमान रात के समय इबादत करते हैं, तथा अपने बुजुर्गो की कब्रों पर जाकर सवाब पहुंचाते हैं, लेकिन अब लोकडाउन की व्यवस्था लागू है, इसलिए मुस्लिम समाज से अरशद कुरैशी सचिव आटो रिक्शा विक्रम यूनियन पुलजटवाडा ज्वालापुर ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि अबकी शबे बारात को सभी अपने अपने घरों में रहकर ही इबादत करें, तथा अपने बुजुर्गो की कब्रों पर घर से ही सवाब पहुंचायें, तथा तमाम इंसानियत के लिए दुआ करें, कि खुदा इस वायरस से हमारे मुल्क के साथ साथ पूरी दुनिया की हिफाजत फरमाये, साथ ही साथ अरशद कुरैशी ने सभी लोगों से लाकडाउन का पालन करने की अपील की तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की अरशद कुरैशी ने स्थानीय प्रशासन के कार्य की भी सराहना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours