हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचवटी आरोग्य शाला प्रा.लि. किशनपुर पुहाना रुड़की फैक्ट्री का एक संगीन मामला सामने आया है। यहां फैक्ट्री मालिक द्वारा लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। फैक्ट्री में मजदूरों से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह मजदूर फैक्ट्री के अंदर निर्माण कार्य कर रहे हैं। फैक्ट्री में कार्य कर रही महिलाएं और मजदूरों ने मास्क तक नहीं लगा रखा है। वीडियो में कंपनी का एक वर्कर भी नजर आ रहा है। जो मजदूरों पर नजर रखे हैं। उसने भी मास्क लगाना उचित नहीं समझा है। फैक्ट्री मालिक की लापरवाही मजदूरों पर भी भारी पड़ सकती है। कोई भी जानलेवा कोरोना वायरस की जपेट में आ सकता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस के कारण पूर्ण रूप से देश को लॉक डाउन किया है। 
                           देखें वीडियो
और शासन प्रशासन द्वारा लगातार जनता से घरों में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन कंपनी मालिक शासन की गाइडलाइनो का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। जबकि लॉक डाउन में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य अवैध है। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन किस तरह की कार्रवाई फैक्ट्री मालिक पर करता है। क्या फैक्ट्री मालिक पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी या ठंडे बस्ते में मामले को डाल दिया जाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि प्रशासन में बैठे अधिकारी लॉक डाउन के प्रति कितने गंभीर हैं। वही इस संबंध में जब तहसीलदार रुड़की अमरीश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन से इस संबंध में बात भी की गई है। फैक्ट्री प्रबंधन को डीएम के यहांं से अचार बनाने की परमिशन दी गई है। लेकिन कंट्रक्शन का कार्य कंपनी में चल रहा है वह अवैध है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को कह दिया गया है कि अगर कंपनी प्रबंधन ने अपनी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया और लॉक डाउन का पालन नहीं किया, तो कंपनी को सील किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours