हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जनता की आर्थिक स्तिथि ठीक न होने की वजह से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से 3 माह के बिजली, पानी के बिलों के साथ-साथ सभी स्कूलों की फीस माफ करने की अपील की। सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को, शिक्षा निर्देशक को मेल भेजकर मांग की है कि इस समय सरकारी सेवानरित कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक कर्मचारी चाहे वो किसी भी वर्ग से आते हो आर्थिक संकट से जूझ रहें है व्यापार न होने की वजह से कई परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है। जनमानस आर्थिक रूप से टूट चुका है जिसको देखते हुए सरकार को जनता के लिए 3 माह तक के बिजली, पानी के बिल माफ करने चाहिए दूसरी तरफ कई निजी स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करवा कर घरों पर पाठ्यक्रम उपलब्ध करवा रहे है कुछ स्कूल ऑनलाइन फीस जमा करने को भी अभिवावकों से मांग कर रहें है जब स्कूल खुलेंगे तो फीस के लिये अभिवावको पर भी भार बढ़ना तय है जबकि इस समय आर्थिक स्तिथि से टूट चुके अभिवावक भी इस स्तिथि में नही है इसलिए सरकार को अभिवावकों को भी राहत देते हुए 3 माह की फीस माफ करने की घोषणा करनी अतिआवश्यक है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours