हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पूर्ण विश्व के तमाम मुल्क आज जहां कोरोना के कहर से जूझ रहे हैं और लॉक डाउन के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और जवान संक्रमित कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में दिन-रात राज्य सरकार के प्रयासों को लागू करने के मकसद से पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटे हैं। इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पूर्ण ईमानदारी के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक और सोशल डिस्टेंसिंग कराने में कोई भी कसम नहीं छोड़ रहे हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव सिंह अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए पूरे क्षेत्र पर लगातार अपनी नजरें रखे हैं और कोतवाली में तैनात पुलिस जवान भी अपने अफसर के निर्देशन में अपनी रोजमर्रा की डयूटी के साथ-साथ लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराते हुए हर मोर्चे पर कोरोना को हराने में सीना तान के खडे़ हैं। आपदा की घड़ी में चाहे सीमाओं को सील कर संक्रमण को रोकना हो, फंसे यात्री या मजदूरों को अस्थायी स्थानों में भेजना हो, बुजुर्गों व बीमारों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवानी हो, या रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करनी हो, या गरीब जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना हो, कोरोना योद्धा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के जवान अपने समाजिक दायित्व को बैखूबी से निभा रहे हैं। लगातार निर्देशों का पालन करते हुए जवान क्षेत्रो की गली, मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक कर रहे है। और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की जा रही है। इतना ही नही कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में 24 घंटे पुलिस के अधिकारी और जवान सहित महिला पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। जहां एक और संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने परिवार व बच्चों से भी दूरी बना ली है, वहीं लोगों को कोरोना से बचाने के लिए उनकी कर्मठता और जज्बे में कोई कमी नहीं आई है। जो बहुत ही सराहनीय है। हम सभी लोगों का दायित्व है कि कोरोना वायरस जंग में कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए उनका पूर्ण रूप से सहयोग करें। और एकता की मिसाल देकर, घरों में रहकर और सामाजिक दूरी बनाकर इस संक्रमण बीमारी को मात देे। यही सब लोगों की सच्ची देशभक्ति होगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours