हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम लगातार लॉक डाउन में गरीब, मजदूर असहाय और जरूरतमंदों के ईश्वरीय दूत बनकर सामने आएं है। मानव सेवा की मिसाल बन चुके रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के साधु संत लॉक डाउन में उत्पन्न हुए संकट में जरूरतमंदों की लगातार सेवा कर रहे हैं। आए दिन गरीबों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और प्रशासन को अवगत कराकर लगभग 10 दिन का खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
इसी क्रम में आज रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में कार्यकर्त कर्मचारियों में भी खाद्य सामग्री और मास्क वितरित किए गए हैं। खाद्य सामग्री वितरित करते समय सोशल डिस्टेंस का विशेष ख्याल रखा गया है। वही रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सेक्रेटरी स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज ने बताया कि जरूरतमन्दों की मदद के लिए स्वामी दयाधिपानन्द, स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा ओर आश्रम के संयासी एवं कर्मचारी लोगों द्वारा लगातार मदद की जा रही हैं और आज कर्मचारियों में लगभग 200 पैकेट खाद्य सामग्री भी बाटी गई है। जिसमें चावल, आटा, दाल, आलू, मिर्च, हल्दी, धनिया, तेल, साबुन, घरेलू खाद्य सामग्री के साथ-साथ मास्क व कोरोना सम्बंधित पम्पलेट वितरण किए गए।
महाराज जी ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम स्वयं अपने खर्चे और शासन प्रशासन की गाइड लाइनों को अमल में लाते हुए जरूरतमंदों की सेवा भाव के रूप में कार्य कर रहा है और लॉक डाउन की अंतिम अवधि तक खाद्य सामग्री वितरण का कार्य जारी रहेगा। महाराज जी ने बताया नर सेवा ही नारायण सेवा होती है और नर सेवा से और कोई बड़ी सेवा कोई नहीं है। यही मोक्ष का द्वार है। महाराज जी ने कहा कि दया ही मनुष्य का सर्वोत्तम गुण है। इसी गुण के कारण मनुष्य पहचाना जाता है। हर जरूरतमंद की मदद करना ही मानवता है, हम सभी को अच्छा कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर स्वामी दयाधिपानंदा, स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल, सुनील मुखर्जी ओर आश्रम के सन्यासी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours