हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। भारत बंद लॉक डाउन के दौरन पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घरो से बाहर घूम रहे लोगो की प्रभावी चैकिंग व सोशल डिस्टेन्सिग बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस फ़ोर्स को अलग अलग ज़ोन्स में विभाजित कर प्रत्येक उप निरीक्षक के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर प्रभावी चैकिंग व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु मामूर किया गया, दौराने रात्रि चैकिंग आज दिनांक 21 अप्रैल 2020 आई० टी० पार्क चौकी प्रभारी मय चीता पुलिस कर्मियों अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे व्यक्ति/वाहनों को सघंता से चैकिंग करते हुये क्षेत्र मे भ्रमण पर थे, जैसे ही पुलिस कर्मी चैकिंग करते हुए किरसाली चौक से हैलिपैड की  तरफ जा रहे थे तभी हैलिपैड मोड़ के पास एक पीकअप गाड़ी आती दिखाई दी जिसको रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने गाड़ी  तेजी से भगा दिया शक होने पर इस गाड़ी का पीछा कर इसको सहस्रधारा हैलिपैड के पास पकड़ लिया जिसकी सघंता से चैकिंग पर इसमें चार लड़के बैठे थे, तथा पिकअप गाड़ी के पीछे बॉडी में  फ्रिज, पंखे आदि भरे थे, इनके इस प्रकार आने जाने व फ्रिज व पंखे भरे होने के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई भी संतोषजनक उत्तर नही बता पाए, कड़ाई  से पूछताछ करने पर इन्होंने बताया कि कल दिन में ऑर्चिड पार्क में एक एकांत घर मे घूसकर वहां से फ्रिज व पंखे चोरी किये थे, जिनको वही पास में झाड़ियों में छुपा दिया था आज पिकअप गाड़ी का इंतजाम करके समान को लेकर बेचने जा रहे थे, कि आप ने पकड़ लिया यह सारा सामान चोरी का है, उक्त चोरी के संबंध में जानकारी करने पर पाया कि ऑर्चिड पार्क में श्री ध्रुब सकलानी पुत्र श्री विदुर नारायण सकलानी निवासी 46 तरला नागल राजपुर देहरादून का एक मकान एकांत में बना है, जो बंद रहता है, उसमे फ्रिज व छत के 6 पंखे चोरी हुए हैं, जिस पर उनकी लिखित शिकायत पर थाना राजपुर पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, बरामदा समान को कब्जे लेकर अभियुक्तगणों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनको आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, नगर क्षेत्र में हो रही प्रभावी एवं सघन चेकिंग के दृष्टिगत उक्त चोरी की घटना को 24 घंटे में ही खोलने की सफलता प्राप्त है, नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण मनबहादुर उर्फ कालू पुत्र स्व० पूर्ण सिंह निवासी काले राव सहस्रधारा थाना राजपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष, रोहित पुत्र सुखवीर सिंह नि० ग्राम पुस्तडी खेरी मान सिंह पोस्ट मालदेवता, थाना रायपुर, देहरादून उम्र 21 वर्ष, दीपक पुत्र भगवान सिंह नि० ग्राम सरोडा सहस्रधारा थाना राजपुर, देहरादून उम्र 24 वर्ष, दीपक पुत्र दिलबहादुर जोशी नि० गब्बर सिंह बस्ती, भाग 3, थाना राजपुर देहरादून। उम्र 22 वर्ष, बरामदगी का विवरण फ्रिज डबल डोर चार छत पंखे हैवेल्स कंपनी दो छत पंखे बजाज कंपनी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये एक गाड़ी पिकअप न० UK07 CB 1941(घटना में प्रयुक्त) पूछताछ पर अभियुक्त गणो ने संयुक्त रूप से बताया कि यह चारो स्मैक नशे के आदि है, पूर्व से ही एक दूसरे को जानते हैं, इनमे दीपक ड्राइवर है, पिकअप चलाता है, वर्तमान में कोई काम नही होने के कारण इनके पास स्मैक पीने के लिए पैसे नही थे तब चारो ने योजना बनाई की आजकल चैकिंग बहुत है, किसी एकांत घर मे दिन में चोरी करते हैं, तब दीपक जो कि गब्बर सिंह बस्ती में रहता है ने बताया कि ऑर्चिड पार्क में घर बहुत बहुत दूर पहाड़ो पर बने हैं, जिसमे एक घर काफी उचाई पर है जो बंद रहता है, उसमे कोई नही रहता, उस घर मे चोरी करेंगे तो कुछ मिल सकता है, योजना बनाकर दिन के समय घर मे घुसकर देखा तो वहां कोई कीमती सामान नही मिला तो इन्होंने घर मे रखा फ्रिज व छत के पंखों को खोलकर पास की झाड़ियों में रख दिया था, आज मौके देखकर पिकअप गाड़ी लेकर उसमें समान भरकर बेचने की फिराक में निकले थे, कि पकड़े गए, पूछताछ पर यह भी जानकारी मिली है, कि इनमे से मनबहादुर उर्फ कालू व रोहित पूर्व में थाना रायपुर चोरी के मामले में जेल भी गया है, इनके द्वारा अन्य तथ्यों की भी जानकारी दी गयी है, जिनका परीक्षण/विश्लेषण कर विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जाएगी, इस प्रकार राजपुर पुलिस द्वारा तत्परता से लगातार छेत्र में भ्रमणशील रहकर अनावश्यक बाहर निकल रहे लोगो की प्रभावी चैकिंग की जा रही है, जिसके क्रम में आज चार चोरो को चोरी के माल के साथ पकड़ा गया है, जिसकी जनता द्वारा प्रसंशा की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक तजबर सिंह नेगी प्रभारी आई०टी०पार्क, कानि० रोबिन रमोला कानि० द्वारिका प्रसाद, कानि० प्रदीप असवाल, कानि० मनमोहन असवाल, कानि० कुंवर राणा, अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours