हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ॐ आरोग्यम योग मंदिर के संस्थापक योगी रजनीश ने कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में मरे लोगो की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दूध अपर्ण किया। विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी के चलते विश्व भर में अनेकों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। उसमें से कुछ लोग ठीक हुए तो कुछ लोगो की असमय मृत्यु हो गयीहै। कुछ देशों की हालत इतनी ख़राब है कि वहां पर मरने वाले लोगों को कंधे तक नसीब नहीं हुआ है। इतनी संख्या में मृत्यु होने के कारण कुछ का अंतिम संस्कार हुआ और कुछ का नहीं हो पाया है। इससे दुखद और भयावह कुछ नहीं हो सकता। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म के अनुसार यदि मृत्यु के पश्चात मृत आत्माअों की विधि-विधान से अंत्येष्टि नहीं हो पाती है तो उनकी आत्मा अप्रत्यक्ष रुप से भटकने लगती है तथा अपना प्रभाव दिखाती है। जिसके कारण अशुभ घटनाएं घटित होती हैं। इन घटनाओं के कारण परिवार, समाज एवं देश के दुर्भाग्य में भी वृद्धि होती है। हमारे शास्त्रों मे यह बताया गया है कि अमावस्या के दिन किये गए कुछ उपायों द्वारा मृत आत्मा शांत होकर मोक्ष को प्राप्त करती है। अतः उनकी आत्मा की शांति हेतु आज अमावस्या तिथि पर ॐ आरोग्य मंदिर के संस्थाक योगी रजनीश ने कोरोना वायरस के कारण सम्पूर्ण विश्व में जितने भी लोगो की मृत्यु हुई है उन् लोगो की आत्मा की शान्ति के लिए माँ गंगा में दूध अर्पण किया। इसके साथ ही माँ गंगा से यह प्रार्थना की, कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति मिले तथा उन सभी मोक्ष को प्राप्त हो।योगी रजनीश ने माँ गंगा से विश्व को इस कोरोना वायरस रूपी महामारी से जल्द छुटकारा दिलाने हेतु प्राथर्ना करने और विश्व मे सभी के कल्याण की कामना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours