हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विगत दिनों महाराष्ट्र के पालघर में हुए हत्याकांड में दिवंगत संतों को याद करते शांतिकंुज परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संतों की निर्मम हत्या पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डाॅ. प्रणव पण्ड्या ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने सर्वशक्तिमान माता एवं सद्गुरु से प्रार्थना की कि हे प्रभु, मानव के हृदय को प्रेम का ऐसा उपहार दे दो, मानवों को मानवों के प्रति असीमित प्यार दे दो। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर एक ऐसा दीप जले, जो लोगों के दिमाग में बसे  नफरत के अंधेरा को मिटा दे। डाॅ. पण्ड्या ने कहा कि संत का जीवन परमार्थ के लिए होता है। वे सम्पूर्ण समाज के उत्थान के लिए सदैव काम करते हैं। संत सभी के लिए आदरणीय होते हैं। प्राचीनकाल में राजा-महाराजाओं ने संतों की सुरक्षा करते थे और यह माना जाता था कि जिस राज्य में संत, ऋषि-मुनि होते थे, वह राज्य सदैव खुशहाल रहता था। गायत्री परिवार प्रमुख डाॅ. पण्ड्या ने पालघर हत्याकांड में दिवंगत हुए संतों को श्रद्धांजलि देने के एक दिया संतों के नाम जलाने हेतु आवाहन किया। विभिन्न राज्यों के गायत्री साधकों के अलावा शांतिकंुज कार्यकर्ताओं ने एक-एक दीया जलाकर अपने-अपने घरों में 15 मिनट की विशेष प्रार्थना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours