हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां देश में लॉक डाउन चल रहा है और सभी नागरिक भी लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, मगर कुछ आमजन लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है और लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे थे, उसी के मद्देनजर आज लक्सर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया और वाहनों को सीज किए गए, वही जब इस बारे में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया की लगभग 130 वाहन लॉक डाउन के चलते सीज किए गए हैं।
                देखें वीडियो: लक्सर प्रभारी
और 188 की भी कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई लॉक डाउन का उल्लंघन करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शक्ति से लॉक डाउन का पालन कराया जाएगा, चैकिंग के दौरान उन्होंने आमजन लोगों से अपील भी की है कि वह लॉक डाउन का पालन अपने घरों में रहकर करें, उन्होंने इस दौरान लोगों से कहा कि कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सभी अपने घरों में रहे, अगर कोई जरूरी काम हो तो तभी घर से अकेले बाहर निकले और माक्स सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours