हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देश में संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस के पीड़ितों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार भी घातक बन चुकी, कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए भारत मे भी पूर्ण रूप से लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है, लेकिन लॉक डाउन में सबसे ज्यादा दिक्कत और परेशानी गरीब तबके को उठानी पड़ रही है। रोजगार बंद होने के चलते उनके सामने सबसे बड़ा रोटी का संकट खड़ा है। हालांकि शासन प्रशासन और समाजिक संस्थाओं के साथ-साथ मठ भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आए हैं। जो लगातार अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। 
ऐसे ही एक संस्था रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम बड़े अस्तर से जरूरतमंदों की सेवा में लगा है। दिन रात गरीब जरूरतमंदों को चिन्हित कर सरकार की गाइडलाइनो पर अमल करते हुए खाद्य सामग्री के बैग वितरित कर रहे है। वही आज रामकृष्ण मिशन मठ द्वारा हरिद्वार के तीन क्षेत्रों में 200 बैग खाद्य सामग्री वितरित किए गए हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष का ख्याल रखा गया ओर पंपलेट व लाउड स्पीकर के माध्यम से संक्रमित कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक भी किया गया। जरूरतमंद लोगों को गंगा का महत्व बताते हुए उन्हें गंगा स्वच्छता का मंत्र और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। वही स्वामी दयाधिपानन्द ने बताया कि आज रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम ने तीन स्थानों पर कडच्छ मोहल्ला, इंदिरा बस्ती व श्यामपुर कांगड़ी बस्ती में जरूरतमंद 200 परिवारों में राशन वितरण किया है। 
उन्होंने बताया कि हमारे सेक्रेटरी स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज के मार्गदर्शन से अब तक दो हजार दो सौ से अधिक व्यक्तियों को राशन के बैग वितरित किए गए। जिसमें पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, आलू, सोयाबीन, तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया, चने की दाल और साबुन है। साथ ही साथ मास्क और पम्पलेट लोगों को जागरूक करने के लिए वितरित किए गए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद महाराज जी का आदेशित मंत्र नर सेवा ही नारायण सेवा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि त्याग और नि:स्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा से बड़ा दान कुछ नहीं है। अपने पापों से मुक्ति और मन की शांति के लिए नर सेवा भाव ही अच्छा रास्ता है। जो रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम के साधु संत और कर्मचारी भली-भांति निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज का आदेश है कि आपदा के समय लॉक डाउन में प्रशासन की उपस्थिति में राशन वितरित करने का कार्य जारी रहेगा। जिससे जरूरतमंद और गरीब, मजदूर, असहाय लोगो के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न ना हो। खाद्य सामग्री वितरण में स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल, सुनील मुखर्जी व आश्रम के सन्यासी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours