हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम के सफाई कर्मियों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क एवं दवाइयां आदि वितरित की। आजाद नगर स्थित सर्किल नंबर चौदह और अट्ठारह के सफाईकर्मियों को उक्त सामग्री भेंट करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इन सफाई कर्मियों का नगर के स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है तथा इन्हें की मेहनत से रुड़की नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है, इसके लिए भी यह सफाई कर्मी बधाई के पात्र हैं। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, चौधरी मांगेराम तथा प्रेमसिंह रावत ने कहा कि सफाईकर्मी नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिसके लिए इनका समय-समय पर सहयोग किया जाना सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर समाजसेवी शिवम अरोड़ा, सफाई नायक अनिल कुमार व विनय कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, रामेश्वर, दीपक, मोहित, राकेश, अमित, स्नेहलता, कविता, सुदेश, कमलेश, सीमा, माया, सुनीता, गौरव, अरुण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours