हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड में नोवल कोरोनावायरस COVID-19 संक्रमण के मामले थमने का नाम नहींं ले रहे हैं, देहरादून में आज फिर दो नए मरीजों में नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसी के साथ प्रदेश में नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के कुल संक्रमित मामले 46 तक पहुंच गए हैं, हालांकि आज फिर कोरोना के 2 मरीज ठीक हुए है, जिसके बाद अब तक नोवल कोरोनावायरस COVID-19 से ठीक हुई मरीजों की संख्या 13 हो गई है, जानकारी के मुताबिक आज फिर कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया है, ये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के है, और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे, देश के अंदर लगातार नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है, जो चिन्ता की बात है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours