हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपी कंवरपाल पुत्र धर्मवीर व मोहित पुत्र राजकुमार चौकी क्षेत्र के ही भिक्कमपुर गांव के निवासी हैं। बताते चलें कि पूरे भारतवर्ष मे वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉक डॉन घोषित किया गया है। देश के नागरिक जहां अपने घरों में कैद बैठे हैं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। वही अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने वाले माफिया चांदी काट रहे है। लक्सर कोतवाली पुलिस और थाना पथरी पुलिस लगातार इन अवैध कच्ची शराब माफियाओं पर कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। बावजूद इसके यह अवैध कच्ची शराब के माफिया बेखौफ अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। सवाल बहुत बड़ा है कि जब इन अवैध कच्ची शराब माफियाओं के लिए आबकारी विभाग लक्सर में मौजूद बैठा है। तो क्षेत्र में इन अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई करता हुआ क्यों नजर नहीं आ रहा है और मौन क्यों बना बैठा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours