हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के युवराज पैलेस में लॉक डॉउन के चलते तहसील प्रशासन द्वारा लगभग 60 प्रवासी मजदूर रोके गए हैं। जिनका खाने-पीने व स्वास्थ्य के परीक्षण का सभी बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किया गया है। एक सप्ताह पहले इनमें से कुछ मजदूरों ने खाने पीने को लेकर हड़ताल कर दी थी। उनका कहना था कि उन्हें घर जाने दिया जाए। जिसके चलते लक्सर तहसील प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे और हरिद्वार जिले के डीएम श्री रविशंकर द्वारा भी लक्सर युवराज पैलेस में पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को समझाने का प्रयास किया गया था। मगर उस वक्त भी डीएम के सामने कुछ प्रवासी मजदूरों ने खाना खाने से साफ इनकार कर दिया था और घर जाने की जिद पर अड़े रहे थे। कल मौका पाकर उनमें से दो प्रवासी मजदूर दीवार फांदकर फरार हो गए। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की अधिसूचना लॉक डाउन का उल्लंघन करना व राहत शिविर से भाग जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सत्या पुत्र वेद प्रकाश निवासी रामपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश गुड्डू पुत्र मंन्ते राम निवासी हाजी नगर मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours