हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मनीष लखानी) हरिद्वार। ब्राह्मण जागृति संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए विश्वव्यापी कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए जरूरतमंदों को लगातार आठवें दिन भी लगभग 400 से 500 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रही है। प्रशासनिक अनुमति मिलने पर बैरियर नंबर 6 पर भोजन वितरण व्यवस्था संस्था के द्वारा की जा रही है, संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संस्था के सदस्यों वह समाज के अन्य लोगों के सहयोग से सामुदायिक केंद्र सेक्टर वन में भोजन निर्माण करा रही है, पैकेट बनाकर संस्था द्वारा बैरियर नंबर 6 पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहा है। साथ ही संस्था के पदाधिकारी जन समुदाय को कोरोना जैसी बीमारी से सावधान करते हुए स्वच्छता, सोशल डिस्टेंस व यानी के आपसी दूरी बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि आप हाथ धोते रहे व मुंह पर मास्क लगाकर रखें और अधिक से अधिक प्रयास करें कि अपने घरों से ना निकले तथा सरकार व प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी और निर्देशों को ध्यान में रखें घर पर रहे और सुरक्षित रहें। 
जितना लॉक डाउन का पालन आप करेंगे उतना ही सुरक्षित रहेंगे अगर किसी को कोरोना बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। ब्राह्मण जागृति संस्था द्वारा भोजन वितरण जैसे नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष पंडित उपेंद्र शर्मा, सचिव पंडित संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत शुक्ला, विनीत तिवारी,  कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, शंभू पंत, सानू शर्मा, दीपक भारद्वाज, वीरेंद्र शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, अमित पाठक, अभिराम मिश्रा सहित समाज के अन्य लोगों के सहयोग से भोजन भोजन वितरण सेवा संपादित की जा रही है। आय व्यय निरीक्षक प्रवीण कपिल ने बताया संस्था द्वारा 1 अप्रैल 2020 से आज लगातार आठवें दिन भोजन वितरण की सेवा जरूरतमंदों को लगातार कराई जा रही है। जो पूरी तरह आपसी सहयोग से संभव हो पाई है। ब्राह्मण जागृति संस्था सभी सहयोगियों का कोरोना जैसी महामारी के समय सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद परीक्षित करती है। प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि इस कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग संस्था को मिल रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश मिश्रा प्रतिदिन अपनी निगरानी में भोजन वितरण करा रहे हैं। संस्था अध्यक्ष प० उपेन्द्र शर्मा व सचिव प० संजय शर्मा द्वारा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours