हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस विश्व ही नहीं देश भर में अपनी जड़े जमा चूका है। लगातार पीड़ितों की संख्या में बढ़त के साथ-साथ मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। जिस कारण भारत सरकार ने पूर्ण देश को लॉक डाउन किया है। साथ ही देशवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लगातार अपील भी की जा रही है। वहीं उत्तराखंड प्रदेश के साथ-साथ हरिद्वार जिला भी कोरोना वायरस बीमारी से जपेट आने से छुटा नहीं है। यहां भी कई मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन भी लगातार लॉक डाउन पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न करने की अपील कर रहा हैं। लेकिन लॉक डाउन की समय अवधि में खुलने वाले मेडिकल स्टोर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मामला ज्वालापुर की जुम्मा मस्जिद चौक पर स्थित मेडिकल स्टोरों का है। जहां मेडिकल स्टोर पर लोग झुंड में दवाइयां खरीदते देखे गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति गंभीर नहीं है। अपनेे फायदेे के लिए मेडिकल स्टोर संचालक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर अपने ग्राहकों को दवाइयां देते हुए नजर आए हैं। जो बहुत ही गंभीर मामला है। हालांकि ज्वालापुर में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने भी आ चुके हैं। एक क्षेत्र को सील भी किया हुआ है। ऐसे में प्रशासन लापरवाह मेडिकल स्टोर संचालको पर शिकंजा कसे और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं। जिससे घातक बन चुके कोराना वायरस बीमारी पर काबू पाया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours