हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोजा अहमद) लक्सर। दिव्यांग सेवा समिति ने अपने कार्यालय पर गरीब दिव्यांगों को राशन वितरित किया। जिसमें दाल, चीनी, तेल आदि के पैकेट वितरित किए गए। वही समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार व सचिव आफताब अंसारी ने कहा कि देश में लॉक डॉउन के चलते गरीब दिव्यांगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसको देखते हुए आज समिति द्वारा गरीब दिव्यांगों को राशन वितरित किया गया है। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद गरीब दिव्यांग व्यक्तियों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में घोषित किए गए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देश का हर नागरिक लॉक डाउन का पालन करेगा और अपने घरों में रहेगा तभी इस कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से निजात मिल पाएगी और देश को बचाया जा सकेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours