हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम लगातार लॉक डाउन में गरीब, मजदूर, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है। जिससे उनके सामने रोटी का संकट खड़ा ना हो सके। आज भी हरिद्वार से लगभग दस किलोमीटर दूर श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में रहने वाले झुग्गी बस्ती के श्यामपुर बस्ती में 105 ओर मातृ सदन बस्ती कनखल में 65 परिवारों के लोगों में लगभग दस दिनो का राशन सामग्री वितरित की गई। राशन वितरित करते समय नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव और शेखर पालीवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखा गया और एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर सभी जरूरतमंदों को खड़ा किया गया। और एक-एक कर सभी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कोरोना वायरस से उपजे संकट काल में सेवा की मिसाल बन चुके रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम जरूरतमंदों की सेवा करना अपना धर्म मानते हैं। वहीं स्वामी दयाधिपानन्द महाराज ने अपने उच्च विचार साझा करते हुए बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा या सहायता करते हैं। वह सच्चे समाजसेवी और राष्ट्रप्रेमी होते हैं, अपने लिए तो सब जीते हैं लेकिन जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं।
वह सच्चे मानव होते हैं, उन्होंने कहां कि विपदा के समय में हम सभी को आगे आना चाहिए और नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। जिससे मन की शांति के साथ-साथ पुणे में भी भागीदार हो जाती हैं। जिसका फल स्वयं ईश्वर देते हैं, उन्होंने बताया कि आज श्यामपुर कांगड़ी और मातृ सदन बस्ती कनखल के परिवारों के लोगों में सूखा राशन वितरित किया गया है। जिससे जरूरतमंदों के मुश्किल दिनों में उनकी सहायता हो सके, राशन वितरित करते समय सामाजिक दूरी के साथ-साथ लॉक डाउन पालन करने के लिए लोगों को जागरुक भी किया गया है। और समझाया गया कि अपनी झुग्गी बस्तियों से बाहर ना निकले और बाहर के लोगों को अपने पास ना आने दे। इस अवसर पर स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल व सुनील मुखर्जी आदि उपस्थित रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours