हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स संस्था की टीम द्वारा खाना वितरण एवं पेंटिंग का कार्य लगातार जारी है और आज भी ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में जरूरतमंद लोगों में खाना वितरण किया गया है। भोजन वितरण में पहुंचे बीजेपी सांसद प्रतिनिधि नरेश शर्मा ने व्यवस्था का जायजा लिया और टीम द्वारा किए जा रहे मानव सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में हेल्पिंग हैंड्स संस्था टीम के सदस्य कर्मवीर है। जो इस विश्वव्यापी महामारी के समय में लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जान पर खेलकर जरूरतमंदों तक लगातार भोजन पहुंचाना, ईश्वरीय दूत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भोजन वितरण में टीम द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष का ख्याल रखा है। दूसरी ओर संस्था लगातार कोरोना जागरूकता पेंटिंग बनाकर जन-जन को जागरूक कर रही है। और आज भी भेल फाउंड्री गेट पर पेंटिंग बनाई गई है। पेंटिंग में कोरोना वायरस से प्रति जागरूकता संदेश लिखे हैं। जो बहुत ही जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। 
वहीं हेल्पिंग हैंड्स से संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ और उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि आज कड़च्छ मोहल्ले में भोजन वितरित किया गया है। भोजन वितरण में भाजपा सांसद प्रतिनिधि नरेश शर्मा पहुंचे और भोजन वितरण का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा कोरोना वायरस जागरूकता पेंटिंग भेल फाउंड्री गेट पर बनाई गई है और दूसरी रानीपुर थाने में बनाई जा रही है। जिसका कार्य एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विपदा के समय में हेल्पिंग हैंड्स संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। जिसे टीम के सभी सदस्य अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूर्ण निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोजन वितरण और पेंटिंग कार्य करते समय स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। जिससे सरकार की गाइडलाइनो का उल्लंघन ना हो सके। उन्होंने बताया कि जनहित और पुण्य कार्य में रानीपुर थाना इंचार्ज शंकर सिंह बिष्ट का भी पूर्ण सहयोग सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव, पीयूष धीमान, पंकज त्यागी, त्रिलोक सिंह, रवि कश्यप, पंकज जैनर, इंद्रपाल वर्मा, जोगेंद्र त्यागी, दिवस श्रीवास्तव, हरबीर बढ़ाना और मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर से संतेंद्र चौहान, शिव कुमार, अमित कुमार, शिवम् कुमार, मनोज कुमार और राजपाल मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours