हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सकारात्मक सोच रखने वालों के लिये एक कहावत बहुत प्रचलित हैं, ईश्वर जो करता है अच्छे के लिये ही करता है। भले ही इंसान ईश्वर की अच्छाई को देर से पहचाने। जी हां हम बात कर रहे हैं विभिन्न राज्यो की उस पुलिस विभाग का जो निडर होकर, छुट्टी लेकर घर मे छिपकर बैठने की अपेक्षा मैदान में कोरोना वॉरियर बनकर वीरतापूर्वक लड़ रहे है। भले ही कुछ असामाजिक तत्व समाज के दुश्मन इन कोरोना वॉरियर के ऊपर हमला करे या पंजाब में ए एस आई हरजीत का हाथ काट दे। जिसके सम्मान में हरिद्वार पुलिस के एसएसपी से लेकर सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने 'मैं भी हरजीत सिंह' लिखकर सम्मान दिया। इसी क्रम में सिडकुल थाना अंतर्गत नवोदय नगर पुलिस चौकी पर तैनात एसआई अमित भट्ट और उनकी सहायक महिला कांस्टेबल शोभा ने भी लॉकडाउन के दोनों ही चरणों मे खाने की जरूरमन्दों के लिये काफी परिश्रम किया हैं। स्थनीय जनता महिला कांस्टेबल शौभा को लेडी सिंघम के रुप मे भी जानते है। बेहद संवेदनशील शोभा ड्यूटी के समय कानून व्यवस्था बनाने में काफी गम्भीर और किसी भी तरह की कोई कोताही बरतना पशनद नही करती हैं। नवोदय नगर पुलिस चौकी में उप निरक्षक अमित भट्ट, वीरेंद्र रावत, पुलिस लाइन कैंटीन से कुलदीप रावत, शोभा द्वारा शाम को 500 जरूरमन्दों को भोजन कराया गया। जिसकी स्थानीय निवासियों द्वारा काफी सराहना की गई। समाजसेवी दीपक नॉटियाल ने कहा कि जो कोरोना वॉरियर बनकर 12 घण्टे से ज्यादा समय तक ड्यूटी दे रहे है भोजन बंटवाने में व्यवस्था कर रहे है वो 500 लोगो को भोजन कराये साबित करता हैं कि उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस क्यो कहा गया हैं। प्रजापति समाज की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता प्रजापति ने आकर मित्र पुलिस, स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया और उनके कार्य मे सहयोग किया। पर्वतीय बन्धु समाज, श्रीराम शाखा और अन्य समाज सेवियों का दीपक नॉटियाल ने आभार व्यक्त किया




Post A Comment:
0 comments so far,add yours