(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई, लक्सर व उसके आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है बारिश से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं वजह यह है कि किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो गई है और कुछ किसानों ने फसल काट ली थी तथा कुछ किसानों की फसल खेत में ही पड़ी हुई थी और कुछ किसानों की फसल अभी कटनी बाकी थी लेकिन इस बे मौसम बरसात में किसानों को झीझोडकर रख दिया है क्योंकि किसान ने रात और दिन मेहनत करके फसल को तैयार किया था पर आज यह अन्नदाता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है वह दिन दूर नहीं जब अन्नदाता भी एक वक्त की रोटी के लिए मजबूर हो जाएगा। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि खेतों में इतना पानी भर गया है, किसान किस तरह से गेहूं को हाथों में लेकर बाहर निकल रहा है देखना यह होगा की क्या इस अन्नदाता को सरकार की ओर से कोई निजात मिल पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान अपने खेत मे खड़े होकर कभी अपनी मेहनत से तैयार की हुई फसल को देख रहा है और कभी आसमान की ओर देख कर परेशान हैं इस हालत में किसान के पास भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कोई चारा नही है ऐसे में किसान का परेशान होना लाजमी है पहले बेमौसम बारिश ओलावृष्टि ने फसलों को खराब किया, उसके बाद कोरोना महामारी फैली जिसके चलते लॉक डाउन चला रहा है सरकार ने हालांकि किसानों को फसल काटने के लिए छूट दी गई मगर मजदूर ना मिल पाने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही अब इस बेमौसम की बारिश ने किसान को हिला कर रख दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours