हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील क्षेत्र में स्थित बहादरपुर खादर गांव में जमात से लौटे युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरे गांव को प्रशासन द्वारा सील किया गया है और प्रशासन द्वारा ही उनको खाने पीने का सामान कि सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वही आज बाल विकास आवाम कल्याण समिति द्वारा बहादरपुर खादर गांव में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया, जिसमें चीनी तेल शैंपू सरफ साबुन आलू प्याज धनिया नमक मिर्च आदि तक शामिल है। इस दौरान समिति के चेयरमैन मास्टर रिजवान राणा ने कहा कि गरीब मजदूर लोगों को भोजन करना ही मानवता की सच्ची मिसाल है, उन्होंने कहा इस संकट घड़ी में किसी भी गरीब मजदूर बेसहारा लोगों को भूखा सोने नहीं दिया जाएगा, हर संभव गरीब बेसहारा मजदूर लोगों की मदद के लिए हम तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हमारे द्वारा जरा सी भी गरीब बेसहारा लोगों की मदद होती हैं तो इससे बढ़कर हमारे लिए कोई सौभाग्य बात नहीं होगी। इस मौके पर तहसीलदार सुनैना राणा, समाजसेवी इझराहुल उर्फ छोटू, समाजसेवी शौकीन अंसारी, समाजसेवी मास्टर यूनुस, डॉक्टर शहदाब आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours