हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पथरी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आज 27 अप्रैल को ग्राम बुआपुर में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी करते हुए मुखबिर की सूचना पर धरपकड़ की गई। इस दौरान कार्यवाही में ग्राम बुआपुर के निवासी ग्राम बुआपुर के घेर से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं मौके से अभियुक्त गणों के घेर से जमीन में अलग-अलग स्थानों पर गड्ढा खोदकर दबाए लाहन से भरे प्लास्टिक के ड्रम निकाले गए। जिनमें लगभग 25 सौ लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। फरार अभियुक्त निवासी ग्राम बुआ पुर थाना पथरी हरिद्वार फरार अभियुक्त के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। छापेमारी पुलिस टीम में फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार, कॉन्स्टेबल नारायण, कॉन्स्टेबल जयपाल, कॉन्स्टेबल कुलानंद जोशी, कॉन्स्टेबल शोदीस, कॉन्स्टेबल हरीराज, कॉन्स्टेबल बृज मोहन व कॉन्स्टेबल अशोक आदि रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours