हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आप जानते हैं, कि दुनिया में इस समय एक वायरस बीमारी का प्रकोप चल रहा है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है, इस बीमारी वायरस की पहचान नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई है, जिसका सबसे पहले शिकार चीन के वुहान शहर के लोग हुए थे, इसी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लाकडाउन की व्यवस्था लागू की गई है, भारत में भी लाकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, यानी सभी लोग अपने घरों में ही रहे, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके, भारत की अवाम ने बखूबी केन्द्रीय व राज्य सरकार, केन्द्रीय व राज्य स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा स्थानीय प्रशासन आदि की हिदायतों पर अमल किया है, और शासन प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है, और आगे भी उम्मीद की जाती है, कि समाज के सभी लोग शासन प्रशासन का सहयोग करेगे तथा जरूरत पड़ने पर शासन प्रशासन से सहयोग लेगे, इसी लोकडाउन की अवधि के दौरान आज 9 अप्रैल को शबे बारात है, शबे बारात के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग रात मे इबादत करते है, इसलिए सम्पूर्ण मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है, कि शबे बारात की इबादत अपने अपने घरों में रहकर ही करें, अपने बुजुर्गो की कब्रों पर कब्रिस्तान में ना जाये, अपने बुजुर्गो की कब्रो पर घर से ही सवाब पहुंचायें, घरों पर रहकर ही जो जितनी इबादत कर सकता है, करें, खुदा से रो रोकर पूरी इंसानियत की बेहतरी के लिए दुआ मांगे, अगले दिन का रोजा रखे, इफ्तार के वक्त भी खुशुसी दुआ करें, घरों से बाहर ना निकले, ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले, शासन प्रशासन द्वारा दी जा रही हिदायतों का पालन कर एक इज्जतदार शहरी होने का सबूत पेश करे,ये सभी बातें हरिद्वार की गूंज के माध्यम से शहर इमाम ईदगाह ज्वालापुर, शिक्षा विभागाध्यक्ष दारूल उलूम असअदिया ग्राम इक्कड खुर्द, प्रबंधक दारूल उलूम इमदादिया ग्राम इब्राहीमपुर हरिद्वार हज़रत मौलाना अब्दुल वाहिद ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours