हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नोवल कोरोनावायरस से जंग में डॉक्टर, पुलिस के साथ-साथ अपनी जान को जोखिम में डालकर सफाईकर्मी भी पीछे नही है। जिसके महत्त्व को समझते हुए जियापोता गांव में भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने उन्हें भगवान का रूप समझते हुए उनके पैर धोकर नोटो से माल्यार्पण किया। लक्सर रोड कटारपुर जियापोता की ग्राम पंचायत के जो सफाई कर्मी अपनी पूरी निष्ठा के साथ अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। जियापोता गांव के भगवतीपुरम कॉलोनी वासियों ने उनका जोरदार स्वागत कर सफाईकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। कॉलोनीवासियो की ओर से सफाई कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, और ग्लब्स भी दिये गए। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने कहा इससे सफाई कर्मियों के मनोबल बढ़ा है, उन्होंने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत के सभी सफाईकर्मी महेश पुत्र अपनी पूरी निष्ठा के वेद प्रकाश, आशीष कुमार पुत्र रामपाल और ट्रेक्टर चालक अकरम पुत्र अनीस इस नोवल कोरोनावायरस के बीच निष्ठा के साथ निडर होकर अपने फर्ज को पूरा कर रहे है। इस अवसर पर सन्दीप कश्यप ने कहा कि अभी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोवल कोरोनावायरस से देशवासियों की जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं। इस वायरस को हराने के लिये यदि हम अपने अपने घरों में रहे, अनावश्यक घर से बाहर न निकले तो नोवल कोरोनावायरस से हमारा देश जीत जायेगा। इस अवसर पर पंकज त्यागी, डिगर सिंह, कृपाल सिंह, अशोक राज, देवेंद्र, धनंजय, पदम् सिंह, कृपाल तोमर, सन्दीप कुमार, महेश सिंह, चतुर सिंह, लक्ष्मण सिंह व दीपक ध्यानी आदि लोग सोशल डिस्टेन्स का पालन करते उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours