हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सिडकुल हरिद्वार की सेफगार्ड कम्पनी की ओर से हरिद्वार एसएसपी और कलेक्ट्रेट भवन में टच फ्री सेनिटाइजिंग डिस्पेंसर लगाई गई। इस विषय मे सेफगार्ड कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरदीप सिंह ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस महामारी के चलते कोरोना योद्धाओं के बारे में सोचा कि वो हम सभी के जीवन की रक्षा हेतु दिन रात अपने जीवन और परिवार की भी चिंता से पहले अपने फर्ज के प्रति समर्पित भावना से लगे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप हरिद्वार में हालात संतोषजनक हैं। ऐसे कोरोना योद्धाओ के लिये विचार आया। जिससे एसएसपी कार्यालय और कलेक्ट्रट भवन में टच फ्री सेनिटाइजिंग डिस्पेंसर उपहार स्वरूप लगाई गई है। यहां आने जाने वाले स्टाफ और आगंतुकों को इस टच फ्री सेनिटाइजिंग डिस्पेंसर को पैर से दबाकर ही हाथो को सैनिटाइज्ड किया जा सकता हैं। इसके साथ दोनों ही जगह पर 3-3 अतिरिक्त सेनेटाइजर की बोतल भी दी गयी हैं। इस मशीन का निर्माण सफेगॉर्ड कंपनी में ही हुवा है। सेफगार्ड कम्पनी में इसके अतिरिक्त कई तरह की सेनिटाइजिंग मशीने बनाई जा रही है। जिसमे पूरे शरीर को सैनिटाइज्ड करने वाली मशीन भी शामिल हैं। हरदीप सिंह ने बताया कि जल्दी ही सिडकुल थाने में भी उपहारस्वरूप टच फ्री सेनिटाइजिंग डिस्पेंसर लगाई जाएगी। ताकि हमारी मित्र पुलिस बिना हाथ लगाए अपने हाथो को सैनिटाइजर कर सके।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours