हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा लॉक डाउन मैं गरीब, निस्सहाय, झुग्गी झोपड़ी, विकलांग जनों को विगत 30 दिनों से लगातार भोजन प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। हरिद्वार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार एवं महासचिव विनीत धीमान ने बताया कि गरीबों जरुरतमंद लोगो को जब तक लॉकडाउन चलेगा भोजन वितरण की यह सेवा आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। भोजन में प्रतिदिन शुद्ध पोष्टिक आहार (कभी आलू, कभी छोले) बदलते रहते हैं। कोरोना वायरस को देखते हुवे भोजन बनाने से पूर्व भी स्वच्छता, शुद्धता और भोजन तैयार करने वालो के स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। भोजन वितरण के समय सामाजिक दूरी का पूरा पूरा ख्याल रखा जाता हैं। ऋषिकुल हरिद्वार, रानीपुर मोड़, कनखल आदि क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों को भोजन कराया जा रहा है l अध्यक्ष प्रभात कुमार ने भोजन देते समय स्थानीय लोगो से कहा कि कोरोना महामारी के चलते अनावश्यक घरों से बाहर न निकले, और मुँह पर मास्क पहने तभी हम सभी इस अदृश्य बीमारी से बच सकेगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव सुरेश फुलवानी, गुरमीत सिंह, मनोरंजन, अंकुर मित्तल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours