हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली में रमजान को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों को भी बुलाया गया। जिसमें एसपी देहात स्वपन किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है। लेकिन देश में कोरोना नामक महामारी के चलते पूरा देश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। इस घातक बीमारी से सोशल डिस्टेंस के जरिए ही निजात पाई जा सकती है। और ऐसे में रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की रमजान के पाक महीने में अपने घरों में ही रहकर नमाज अदा करें और किसी भी तरह का माहौल खराब करने से बचें। उन्होंने कहा कि अपने साथ-साथ अपने परिवार जनों का अपने देशवासियों का ध्यान रखें और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। अगर किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत होती है। तो सीओ लक्सर एस एच ओ लक्सर या फिर उन से सीधा संपर्क करें। साथ ही उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घरों में रहकर ही नमाज अदा करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours