हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर गांव में 14 अप्रैल को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस की रिपोर्ट परिजनों ने लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 15 मार्च को एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। तथा दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसको लक्सर पुलिस ने आज लक्सर ओवर ब्रिज के नीचे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि 14 अप्रैल को गढ़ी संघीपुर गांव में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों ने जिसकी तहरीर लक्सर कोतवाली में दी थी। लक्सर पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसएसपी हरिद्वार के अगुवाई में हत्यारों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की थी। जिसमें एक हत्यारे को लक्सर पुलिस ने 15 अप्रैल को पकड़ कर जेल भेज दिया था और लक्सर पुलिस ने आज दूसरे हत्यारे को लक्सर ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी आज जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक राजन सिंह, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कांस्टेबल अनिल रावत मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours