हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर कलयुगी भतीजे ने चाचा को चाकू से कई ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसकी तहरीर मृतक की पत्नी ने लक्सर कोतवाली में दी थी। लक्सर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी। आज एसपी देहात स्वपन किशोर ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मामूली कहासुनी में भतीजे ने 40 वर्षीय चाचा को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू सहित हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसको जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई अभिनव शर्मा उप निरीक्षक मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक एकता ममगई, कांस्टेबल रघुवीर सिंह, कांस्टेबल राजेश स्वामी, कांस्टेबल मनोज मलिक आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours