हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन रानीपुर, हरिद्वार BSSU के कार्यकर्ताओं ने विगत दो दिनों में तीन चरण के आभार कार्यक्रम में यूनियन के युवा महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता की अगुआई में भेल सिविल मेंटिनेंस विभाग सेक्टर-1,2,3,4,5 के अंतर्गत कार्यरत्त सभी साथी पर्यावरण मित्रों, सफाई कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं covid-19 से बचाव हेतु आवश्यक सामान सेनिटाइजर, पॉकेट हैंडवाश, मास्क, ग्लब्स, हेयर सेफ्टी केप भी इनके उत्साहवर्धन हेतु वितरित किया। जिससे ये सभी पर्यावरण मित्र खुद को भी सुरक्षित रख सकें। यूनियन के सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, तत्पश्चात् BSSU के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने सभी को सन्देश दिया कि जहांं कोरोना वायरस देश में अपने पैर पसार रहा है वहीं दूसरी ओर हमारे सभी पर्यावरण मित्र साथी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर भेल की टाउनशिप की सफाई का जिम्मा उठाए हुए हैं। व प्रत्येक सेक्टर में गली जाकर नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। सभी कूड़ेदानों का कचरा उठाकर निर्धारित स्थान पर डाल रहे हैं। दिन निकलने से पहले अपने घर से निकल पड़ते हैं व दिनभर बिना थके सफाई कार्यों में जुटे हुए हैं। जो कि तारीफ-ए-काबिल है। सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। अतः हम सभी इनके कार्य की सराहना करते हुए समस्त टाऊनशिप वासियों व अपनी समस्त यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से आभार व्यक्त करते है। यूनियन उपाध्यक्ष संजीव बाली एवं संगठन के समस्त युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सब हर प्रकार से आपके साथ है। महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय व तीन चरणों में भेल के सभी सेक्टर्स के सिविल मेंटिनेंस विभागों के अंतर्गत तैनात पर्यावरण मित्रों का आभार व कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ज़रूरी समान वितरण किया जा चुका है। इस दो दिवसीय व तीन चरणों के कार्यक्रमों के पहले चरण की शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने की। जिनमें यूनियन के पदाधिकारी व् सक्रिय कार्यकर्ता संजीव बाली, चित्रप्रकाश धीमान, मनोज धीमान, शिवकुमार बक्शी, सुमित कुमार, सन्तोष खरवार, मनोज कुमार त्यागी, मुदित तायल, शम्मी कुमार, विवेक सक्सेना अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए व तीन चरण के इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours