हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस के कारण पिछले काफी दिनों से स्कूल भले ही बन्द पड़े हो मगर अभिभावकों के दिमाक में स्कूलों की फीस देने के बारे भय दिन रात सता रहा है। आपसी कहा सुनी में अभिभावकों  को तरह तरह की अफवाहों का सामना भी करना पड़ रहा है। अभिभावकों की समस्याओ को सुलझाने के उद्देश्य से हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने बताया कि राज्य सरकार और हरिद्वार प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के चलते अभी फीस माफी की कोई योजना नही बनी है। जो अभिभावक फीस देने में सक्षम है वो ऑनलाइन स्कूल में अपने बच्चों की फीस जमा करा सकते हैं। मगर जिन अभिभावकों के पास आर्थिक समस्या के कारण फीस देने में समर्थ नही है वो अपने बच्चों की फीस अभी देने के लिये बाध्य नही है। ऐसे में यदि कोई अभिभावक अपने बच्चों की फीस नही देते तो स्कूल प्रशासन उनके बच्चों का नाम स्कूल से नही काटेंगे। साथ ही स्कूल द्वारा लॉकडाउन के दौरान स्कूल बस न चलने के कारण वाहन शुल्क भी नही लेंगे। इसके अलावा स्कूल प्रबंधकों को अध्यापक (स्टाफ़) की सैलरी भी देनी होगी। हाल ही में नियमों का उलंघन करने पर ऋषिकेश में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर फटकार लगाई हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours