(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना महामारी के चलते पूरा देश संकट की घड़ी से झूझ रहा है हॉलाकि उत्तराखंड राज्य सरकार भी लोगो की मदद के लिये अभियान चला रही है तो वही बात करे निजी संस्थाओं की तो वो भी बढ़-चढ़ कर जनता सेवा में जुटी है ऐसे में इस आपदा की घड़ी में कुछ लोग ऐसे भी है जो व्यक्तिगत रूप से संसाधन जुटा कर लोगो को भोजन वितरण करवा रहे है, हम बात कर रहें है, मध्य हरिद्वार माँ अन्नपूर्णा रसोई की जो 15 दिनों से लगाता जरूरतमंदों, गरीब व असहाय लोगो को एक दिन में 500 से 800 लोगो को भोजन वितरित कर रहें है।
वहीं जब इस बारे में विवेक विहार निवासी अरविंद शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि अपने कुछ साथियों के साथ प्रतिदिन मध्य हरिद्वार क्षेत्र के आस-पास दिहाड़ी, मजदूरों को भोजन व सेनेटाइजर और मास्क वितरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की संकट घड़ी में हमारा पूरा प्रयास है कोई भूखा न सोए। वहीं दूसरी ओर विवेक विहार निवासी विवेक भूषण (विक्की) ने बताया कि इस महामारी के चलते भारत मे लॉक डाउन है, ऐसे में दिहाड़ी मजदूर और कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है तो वही व्यक्तिगत रूप से माँ अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से 15 दिन से लगातार भोजन वितरित किया जा रहा है, ओर उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा जब तक माँ अन्नपूर्णा रसोई लगातार रोज की दिहाड़ी, मजदूरी करने वाले लोगो को भोजन वितरित करती रहेगी।
वहीं माँ अन्नपूर्णा रसोई के सदस्य विक्रांत शर्मा व बन्नी ठाकुर ने कहा कि इस महामारी के चलते लोग जहां है वहीं कैद हो गए है और इसमे वो लोग है जो दिन की दिहाड़ी, मजदूरी करके अपने परिवारों का पालन पोषण करते है, उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में माँ अन्नपूर्णा रसोई हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी जरुरतमंदों, गरीब व असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आ रहा है, उन्होंने कहा कि ज्यादे से ज्यादे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सरकार द्वारा जो गाइड लाइन दी गयी है उसका पालन करें। तभी जा कर हम कोरोना से जंग जीत पायंगे। इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा रसोई मध्य हरिद्वार टीम में मनीष कर्णवाल, संजय कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, रमेश कुमार, मदन सिंह, सचिन राजपुत, अतुल रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल, विवेक शर्मा, अमन, मुकेश चौरसिया, सचिन शर्मा, संजय ठाकुर व विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours